रविवार को होगा 108 फीट उंचे राष्ट्रध्वज तिरंगे का उद्घाटन

नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री श्री जयन्त सिन्हा रविवार 6 अगस्त को डबोक हवाई अड्डे पर लगे 108 फीट उंचे राष्ट्रध्वज तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। चित्तौड़गढ़ सांसद एवं डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे की सलाहकार समिति के चैयरमैन सी.पी.जोशी ने बताया कि देशभक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार की पहल पर यह ध्वज लगाया गया हैं।

 | 

श्री जोशी ने बताया कि कि मंत्री श्री सिन्हा डबोक हवाई अड्डे का निरीक्षण एवं अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर भी हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षो में हवाई के विकास हेतु 60 करोड़ रुपये के कार्य प्रगतिरत होने के साथ-साथ कई नई उड़ाने भी उदयपुर एयरपोर्ट से आरम्भ हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News