उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर निरंतर लहराएगा 108 फीट का तिरंगा

उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाईअड्डे पर 108 फीट ऊंचा तिरंगा सतत लहराता रहेगा। रविवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री श्री जयन्त सिन्हा ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि वीर भूमि मेवाड़ पर राष्ट्रभक्ति का प्रतीक तिरंगा लहराना हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने इसे देश के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए जन-जन को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

 | 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि देश एक महान क्रांति के दौर से गुजर रहा है। नये भारत की इस क्रांति में राष्ट्रवाद एवं देशप्रेम प्रत्येक नागरिक के मन में हिलोरे ले रहा है। यह तिरंगा इस क्रांति का प्रतीक है। कार्यक्रम में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मेवाड़ का इतिहास कुर्बानियों का साक्षी है। वहीं स्वतंत्रता प्राप्ति में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीरो की गाथा गाता यह तिरंगा आज हमारी मेवाड की धरा पर सुशोभित है, यह मेवाड ही नहीं अपितु पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य में केन्द्र सरकार का सहयोग मिले तो शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण लिया जाएगा। एयरपोर्ट पर विमानों में सुविधा के लिए आस-पास के बिजली के खंभों को हटाने का कार्य भी किया जाना है एवं पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी।

समारोह को चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी व उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने संबोधित किया। इस अवसर पर वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, मावली विधायक दलीचंद डांगी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, यूआईटी चेयरमेन रवीन्द्र श्रीमाली एवं एयरपोर्ट आॅर्थोरिटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News