108 फिट लम्बी ध्वज यात्रा निकाली
मेलडी माता मन्दीर बलीचा के स्थापना दिवस पर आज टाउन हाल से सुबह 11.15 बजे श्रध्दालुओ के रेले की पदयात्रा के साथ शुरू हुर्इ जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली।
| Dec 29, 2012, 20:00 IST
मेलडी माता मन्दीर बलीचा के स्थापना दिवस पर आज टाउन हाल से सुबह 11.15 बजे श्रध्दालुओ के रेले की पदयात्रा के साथ शुरू हुर्इ जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली।
108 फिट लम्बी यह ध्वज पदयात्रा हरिद्धार होते हुए काशी विश्वनाथ व कुभं इलाहबाद मेले के लिए शिरकत करेगी। पदयात्रा के विशेष आकषर्ण का केन्द्र पदयात्रा के आगे चल रहे ऊंट गाडी के साथ घोडा गाडी रहे।
पदयात्रा में महिलाएं विशेष परिधान के साथ जहाँ माता के जयकारे लगा रही थी तो युवाओं की टोली ढोल की ताल पर थिरकते देखे गए। पदयात्रा में श्रध्दालु व संत शामिल थे।