108 रामचरित मानस पाठ पारायण पूर्ण


108 रामचरित मानस पाठ पारायण पूर्ण

धनेतकलां गांव में रूद्रावतार सेवा समिति के तत्वाधान में मकर सक्रांति 15 जनवरी से प्रारम्भ होकर वैशाखी पूर्णिमा 4 मई 2015 तक 108 रामचरित मानस पाठ पारायण पूर्ण हुए इस उपलक्ष्य मंे हनुमान मन्दिर में रूद्राभिषेक, हवन व यज्ञ किया।

 

108 रामचरित मानस पाठ पारायण पूर्ण

धनेतकलां गांव में रूद्रावतार सेवा समिति के तत्वाधान में मकर सक्रांति 15 जनवरी से प्रारम्भ होकर वैशाखी पूर्णिमा 4 मई 2015 तक 108 रामचरित मानस पाठ पारायण पूर्ण हुए इस उपलक्ष्य मंे हनुमान मन्दिर में रूद्राभिषेक, हवन व यज्ञ किया।

श्री श्री 1008 महन्त श्री चेतनदास महाराज मंुगाना आश्रम व महन्त श्री शिवरामदास महाराज नन्दनी आश्रम खेरी के सानिध्य में रामधुन प्रभातफेरी समागम हुआ।

श्री चारभुजा एवं मुरलीधर भगवान के बेवाण, हनुमान जी की झांकी सजाई गई। तत्पश्चात शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें सबसे आगे रामचरित मानस पोथी, श्री चारभुजा जी, मुरलीधर भगवान के बेवाण एवं महिलाएं कलश लेकर व रामधुन प्रभात फेरी चल रही थी। श्री शिवरामदास महाराज बग्गी में बिराजमान थे।

जगह-जगह ग्रावासियों द्वारा शौभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत एवं शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई। समस्त ग्रामवासियों एवं भक्तगणों ने बैण्ड बाजे व डी.जे. की थाप पर नाचते गाते आनन्द लेते हुए पांडाल मंे पहुंचे।

जहां पर श्री चेतनदास जी महाराज एवं मथुरादास जी ने प्रभातफेरी एवं समस्त भक्तगणों को राम नाम की महता बताते हुए कहा कि गाय की सेवा करने से ही सबसे बड़ा धर्म मिलता है, कई पौराणिक कथाओं से माध्यम से बताया कि भगवान भक्ति भावना का भुखा है तथा कर्मकाण्ड की महता बताई। इस अवसर पर कई महन्त एवं रमताराम महाराज पधारे जिन्होने भी सभी भक्तजनों को आशीर्वचन दिये।

इस अवसर पर सी.पी. जोशी-सांसद, प्रवीण सिंह-प्रधान, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा एवं डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट ने भी संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags