10 माह पूर्व पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने वाला गिरफ्तार

फरार अभियुक्त मोहन कालबेलिया पिता गणेश कालबेलिया निवासी भैंसड़ा कलां डबोक को हिरणमगरी थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित मय टीम ने गिरफ्तार किया।

 | 

10 माह पूर्व पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने वाला गिरफ्तार

उदयपुर 23 मार्च 2019, उदयपुर जिले के साकरोदा क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व उदीबाई पत्नी गोवर्धन लोहार की धारदार हथियार से हाथ पैर काटकर हत्या करने एवं मृतका के चांदी के कड़े लूट कर ले जाने का आरोपी मोहन कालबेलिया जो की उदयपुर सेंट्रल जेल में अपने किये की सज़ा भुगत रहा था। सज़ा के दौरान मोहन कालबेलिया के बीमार हो जाने पर पुलिस के गार्ड की सुरक्षा में 10 माह पूर्व 12 मई 2018 को टी.बी. हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था।

मोहन कालबेलिया टी.बी. हॉस्पिटल में भर्ती होने के दो दिन बाद 14 मई 2018 को पुलिस गार्ड को धक्का देकर टी.बी. हॉस्पिटल से भाग गया था। इस सम्बन्ध में तत्कालीन गार्ड इंचार्ज हेड कांस्टेबल भेरूसिंह ने अम्बामाता थाना में प्रकरण भी दर्ज करवाया था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

फरार अभियुक्त मोहन कालबेलिया पिता गणेश कालबेलिया निवासी भैंसड़ा कलां डबोक को हिरणमगरी थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित मय टीम ने गिरफ्तार किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News