उदयपुर में जीएसटी संचालन परिषद की 10वीं बैठक शनिवार को

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की संचालन परिषद की 10वी राष्ट्रीय बैठक शनिवार को होटल रेडिसन ब्लू, उदयपुर में होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री अपनी टीम सहित बैठक में भाग लेंगे।

 | 

बैठक में जीएसटी के विभिन्न आयामों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। उदयपुर बैठक का मुख्य एजेण्डा जीएसटी, आईजीएसटी, सीजीएसटी और आईजीएसटी मसौदा कानून के लिए मंजूरी देने पर रहेगा।

यह पहला मौका है जब जीएसटी संचालन परिषद की बैठक राजधानी नई दिल्ली के बाहर हो रही है। यह झीलों की नगरी उदयपुर के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इससे उदयपुर शहर विश्व के आर्थिक मानचित्र पर नई पहचान के साथ छा जाएगा। इसमें देश भर से लगभग 700 विशिष्ट व्यक्तियों की मौजूदगी उदयपुर में रहेगी।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि उदयपुर में शनिवार को होने वाली जीएसटी संचालन परिषद की बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News