11 फ़ीट लंबा अजगर पकड़ा

डबोक के एक गांव में आया अजगर 
 
 | 
अजगर की सूचना पर पदम् सिंह अपनी रेस्क्यू सोसाइटी के गजेंद्र वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह और मोहन के साथ मौके पर पहुँचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ कर लिया। उसके बाद रेस्क्यू टीम ने वन विभाग को सूचित करके अजगर को जंगल मे छोड़ दिया गया। 

उदयपुर 3 जनवरी 2020। डबोक के एक गांव में अजगर निकल आया। अजगर करीब 11 फिट लम्बा था। फिलहाल अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। 

वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के फॉउंडर पदम् सिंह राठौड़ ने बताया कि डबोक गाँव के पास एक अजगर आ जाने पर गांव वालो ने उनको कॉल करके सूचना दी।  

अजगर की सूचना पर पदम् सिंह अपनी रेस्क्यू सोसाइटी के गजेंद्र वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह और मोहन के साथ मौके पर पहुँचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ कर लिया। उसके बाद रेस्क्यू टीम ने वन विभाग को सूचित करके अजगर को जंगल मे छोड़ दिया गया।  

पदम सिंह राठौड़ ने कहा कि वन्यजीवों के आबादी या घरों में आने पर 9414234826, 9829597722 पर सूचना देवे। 
 
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News