हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों-जवानों को मिलेंगे मेडल, कल स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
| Aug 14, 2026, 17:05 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर पुलिस को बड़ा तोहफा मिला है। MHA ने शुक्रवार को पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है, जिसमें हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों व जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार इनमें राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तैनात महिला SI सुशीला कौशिक को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' (PPMDS) से सम्मानित किया गया है। वहीं, राज्य की तेजतर्रार IPS अफसर नाजनीन भसीन समेत 10 पुलिसकर्मियों को 'पुलिस पदक' (PMMS) दिया गया है। Haryana News

