गुलाब बाग में लगेंगे 1100 पेड़

नगर निगम उद्यान समिति लगवाएंगी पेड़

 | 
gulab baag udaipur

उदयपुर 24 जून 2023 । नगर निगम उदयपुर द्वारा गुलाब बाग में एक ही दिन में 1100 पेड़ लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया जाएगा।

नगर निगम उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया कि रविवार को गुलाब बाग में विभिन्न स्थानों पर 1100 पेड़ लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया जाएगा। इस दौरान मौके पर उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी के साथ-साथ निगम की सभी समितियों के अध्यक्ष पार्षद एवं शहर के गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

गुलाब बाग को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी उद्यान समिति स्तर पर गुलाब बाग में वृक्षारोपण कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News