निःसन्तानता शिविर में 115 रोगी लाभान्वित

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा दो दिवसीय निःसन्तानता चिकित्सा शिविर में 115 रोगी लाभान्वित हुए।

 | 
निःसन्तानता शिविर में 115 रोगी लाभान्वित

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा दो दिवसीय निःसन्तानता चिकित्सा शिविर में 115 रोगी लाभान्वित हुए।

शिविर में उदयपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, राजसंमद, चित्त्तौड़गढ़, सिरोही, नीमच, जोधपुर, जैसलमेर, जयपूर, दिल्ली व हिसार आदि क्षेत्रों से आए मरीजों ने आई.वी.एफ. कंसलटेन्ट डॉ. पूजा गांधी से परामर्श लिया।

शिविर में एल.एच., एफ.एस.एच., टि.एस.एच., प्रोलेक्टिन की जांचे निःशुल्क व कृत्रिम गर्भाधान आई.यू.आई., हिस्टरो स्कोपि, दुरबीन की जांच, टेस्ट ट्यूब बेबी आई.वी.एफ. की जांचे रियायती दरों पर उपलब्ध रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News