ईएनटी मेडीकल केम्प में 115 रोगियों का हुआ ईलाज
रोटरी क्लब उदयपुर व सेवा भारती चिकित्सालय के साथ में आज सेवा भारती चिकित्सालय परिसर में ईएनटी सहित मल्टी स्पेशियलिटी मेडीकल केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें ईएनटी के 115,मधुमेह के 80 रोगी एवं अन्य बीमारियों के 38 रोगियों का ईलाज किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. बी.एल.सिरोया ने बताया कि शिविर में आरएनटी मेडकील कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं रोटरी ईएनटी कमेटी के चेयरमेन नाक,कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के.गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकीय टीम ने 115 नाक,कान एंव गला रोगियों की जांच कर उनका उपचार किया गया।
8 रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित किये गये जिनका क्लब द्वारा ऑपरेशन करवाया जाएगा। शिविर में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही क्लब द्वारा एक केम्प लगाकर बहरे रोगियों का कोकलियर इम्प्लान्ट कराकर उनके कान सुनने लायक बनाये जाऐंगे।
सेवा भारती चिकित्त्सालय के प्रबन्ध निदेशक यशवन्त पालीवाल ने बताया कि शिविर में ईएनटी के अतिरिक्त डॉ.श्रीमाली,अहमदाबाद के डॉ.विमल मोदी,डॉ. बी.एल.सिरोया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल जैन एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल आमेटा द्वारा भी रोगियों की जांच की गई। साथ ही 80 डायबिटीज रोगियों की नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच की गई।
शिविर में पूर्व प्रानतपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, सचिव डॉ. नरेन्द्र धींग, प्रानतपाल मनोनीत रमेश चौधरी,सुभाष सिंंघवी, पी.एल. पुजारी ने भी सहयोग दिया।