राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 11वां वार्षिक अधिवेशन

राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 11वां वार्षिक अधिवेशन 1 एवं 2 नवम्बर, 2014 को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर तथा महिला महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

 | 

राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 11वां वार्षिक अधिवेशन 1 एवं 2 नवम्बर, 2014 को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर तथा महिला महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस वर्ष ‘‘लर्निग फ्रॉम द मासेज: एक्स्प्लोरिंग द फोक लोर’’ विषय पर देश भर के विद्वान इस अधिवेशन में चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन की स्थापना जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा यूजीसी रिफ्रेशर कोर्स के दौरान सन् 2003 में की गई थी।

एसोसिएशन के संस्थापक एवं उपाध्यक्ष प्रो. हेमेन्द्र चण्डालिया, कोषाध्यक्ष डॉ. मुक्ता शर्मा, व अध्यक्ष प्रो. एस.एन. जोशी सहित उदयपुर से लगभग बीस प्रतिभागी सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओहियोस्टेट युनिवर्सिटी, अमरीका क प्रो. अमृतजीत सिंह, विशिष्ठ अतिथि राजीव गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति टीसी डामोर, मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. टी.एस. सत्यनाथ होंगे। जयनारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रो. बी.एस. राजपुरोहित उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। अंग्रेजी के विख्यात विद्वान प्रोफेसर इमेरिटस एसडी कपूर का एसेासिएशन की ओर से सम्मान किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एस.एन. जोशी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन में लोक कला मर्मज्ञ विजयदान देथा के रचना कर्म पर एक विशेष सत्र किया जाएगा। इसके अलावा अंग्रेजी शिक्षण में लोक साहित्य के प्रयोग, लोक साहित्य एवं जन मुक्ति जैसे विषयों पर अलग अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

अधिवेशन का अंतिम सत्र रूपायन संस्थान में आयेाजित होगा जिसमें राउन्ड टेबल डिस्कशन रखा गया है। सम्मेलन में देश भर के लगभग डेढ सौ विद्वान शोधार्थी भाग लेंगे। इस अवसर पर डॉ. गोपाल कृष्ण सुखवाल की पुस्तक तथा एसोसिएशन के जर्नल का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News