11 वर्षीय सचिन ने मजदूरों के लिये प्रदान की अपनी पाॅकेट मनी
लाॅक डाउन के कारण अन्न एवं अन्य राशनसामग्री का अभाव झेल रहे लोगों के लिये मदद करने के लिये 11 वर्षीय नन्हा बालक सचिन शिवनानी भी आगे आया
| Mar 29, 2020, 20:47 IST
सचिन ने जरूरतमंदो के लिये काम रही संस्था झूलेूलाल रसोई सेवा को 4630 रुपये और 1 डॉलर प्रदान किये।
उदयपुर 29 मार्च 2020। लाॅक डाउन के कारण अन्न एवं अन्य राशनसामग्री का अभाव झेल रहे लोगों के लिये मदद करने के लिये 11 वर्षीय नन्हा बालक सचिन शिवनानी भी आगे आया है और उसने अपनी पूरी पाॅकेटमनी भेंट की है।
निरंकारी दीपेश हेमनानी ने बताया कि शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर जा कर सचिन पुत्र सतीश शिवनानी अपने नानाजी इंद्रप्रकाश जेठमलानी ने अपने गुरू निरंकारी बाबा से प्रेरणा लेकर से जरूरतमंदो के लिये काम रही संस्था झूलेूलाल रसोई सेवा को 4630 रुपये और 1 डॉलर प्रदान किये।
