इनरव्हील क्लब उदयपुर को गुलनार मारफतिया ट्राफी सहित 12 पुरूस्कार

इनरव्हील क्लब डिस्ट्रीक्ट 305 की डिस्ट्रीक्ट एसेम्बली 2013 ‘लक्ष्य’ का दो दिवसीय आयोजन कल जयपुर में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब उदयपुर को सत्र 2012-13 में सर्वश्रेष्ठ समाज सेवा के कार्य करने पर पहली बार प्रान्त के प्रतिष्ठित गुलनार मारफतिया ट्राफी सहित कुल 12 पुरूस्कार प्राप्त किये।

 | 

निवर्तमान क्लब अध्यक्ष उदयपुर क्लब की अध्यक्ष मधु सूद ने बताया कि वर्ष 2012-13 हेतु इस डिस्ट्रीक्ट एसेम्बली में इनरव्हील क्लब उदयपुर को सामाजिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु प्रतिष्ठित गुलनार मारफतिया रनिंग ट्राफी से सम्मानित किया गया तथा निवर्तमान सचिव शकुन्तला धाकड़ को सर्वश्रेष्ठ सचिव से सम्मानित किया गया।

क्लब को कम्युनिटी सर्विस, एडोप्शन ऑफ विलेजेज, ब्लड डोनेशन केम्प, एजुकेशन हेल्प, मेडिकल हेल्प, पब्लिसाइज इनरव्हील – सेव दी गर्ल चाईल्ड, वाटर हार्वेस्टिंग, बेस्ट रिर्पोटिंग, हॉस्टिंग डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ्रेन्स ‘मंजरीÓ, एटेन्टेड थर्टियथ ट्राइनियल कान्फ्रेन्स एट हैदराबाद अवार्ड से भी पुरूस्कृत गया।

डिस्ट्रीक्ट कान्फ्रेन्स में मधु सूद के नेतृत्व में शकुन्तला धाकड़, इन्द्रा बोरडिय़ा, सुन्दरी छतवानी सहित अनेक सदस्याओं ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News