SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर हरियाणा के 12 BLO सस्पेंड, DC ने दिए निर्देश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के करनाल से बी खबर सामने आ रही है। जिले में SIR प्रक्रिया के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 बूथ लेवल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने सस्पेंड के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल विधानसभा क्षेत्र के नौ तथा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के तीन BLO को SIR कार्य में निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन न करने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उन्होंने सभी BLO एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
