12 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का आगाज 7 जून से

नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की ओर से 12 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत 7 जून से की जाएगी। इस दौरान समाज स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, एक शाम महेश के नाम सहित महेश नवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।

 | 

युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि 7 व 8 जून को तीज का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में व 9 जून को श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी शहर पचायत में क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

सचिव लक्ष्मीकान्त मून्दड़ा ने बताया कि 15 जून को लोककला मण्डल में एक शाम महेश के नाम भक्ति संध्या का आयोजन होगा जिसमें जयपुर के सुनील शर्मा व कुमार गिरिराज प्रस्तुति देंगे। 16 को लोककला मण्डल में ही सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।

18 को महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी शहर पंचायत से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो सुरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होती तीज का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News