12 फिट लम्बा अजगर रेस्क्यू किया गया

उदयपुर के कैलाशपुरी के पास मठाठावड़ा ग़ाव में एक 12 फिट लम्बे विशालकाय अजगर आबादी क्षेत्र में घुस गया। जिन्हे वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी ने रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारियो की मौजूदगी में जंगल में छोड़ दिया गया।

 | 

12 फिट लम्बा अजगर रेस्क्यू किया गया

उदयपुर 31 जुलाई 2019, उदयपुर के कैलाशपुरी के पास मठाठावड़ा ग़ाव में एक 12 फिट लम्बे विशालकाय अजगर आबादी क्षेत्र में घुस गया। जिन्हे वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी ने रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारियो की मौजूदगी में जंगल में छोड़ दिया गया। वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के फाउंडर पदम् सिंह राठौड़ ने बताया कि कैलाशपुरी के पास मठाठावड़ा ग़ाव में विशालकाय अजगर आने की सूचना पर वे अपनी रेस्क्यू टीम के अरविंद सिंह, हर्षवर्धनसिंह, महेंद्र, मयंक, गोविंद, गुंजन, नीतिन, मोहन, राजू, गौरव के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही वन विभाग के रेंजर मोहन गुर्जर भी मौके पर पहुचे। रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग के मौजूदगी में जंगल मे छोड़ दिया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि अजगर लगभग 12 फ़ीट का था और संभवतया शिकार की तलाश में आबादी की तरह आ गया होगा। पदम् सिंह राठौड़ ने लोगो के अपील कि है कि इस तरह वन्यजीव के आबादी मे आने पर हेल्पलाइन 9414234826, 9829597722 पर कॉल करके सूचना दे सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News