सुविवि का स्‍वर्ण जयन्‍ती समारोह में 12 लोगों का होगा सम्‍मान

मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय का स्‍वर्ण जयन्‍ती समारोह 17 अप्रैल को विवि के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि मानव संसाधन विकास मन्‍त्री डॉ.एम.पल्‍लम राजू तथा विशिष्‍ट अतिथि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मन्‍त्री डॉ.सीपी जोशी होंगे।

 | 

मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय का स्‍वर्ण जयन्‍ती समारोह 17 अप्रैल को विवि के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि मानव संसाधन विकास मन्‍त्री डॉ.एम.पल्‍लम राजू तथा विशिष्‍ट अतिथि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मन्‍त्री डॉ.सीपी जोशी होंगे।

सुविवि के कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर गोल्‍डन जुबली डाक्‍यूमेन्‍ट का विमोचन होगा जिसमे वर्षपर्यन्‍त आयोजित किए समारोहों का लेखा जोखा प्रकाशित किया जाएगा।

इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से स्‍वर्ण जयन्‍ती के उपलक्ष्‍य में कवर लेटर का अनावरण भी किया जाएगा।

प्रो त्रिवेदी ने यह भी बताया कि इस अवसर पर विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय कार्य करने वालों को सम्‍मानित भी किया जाएगा। इसमे ललित बारेगामाए, इंदिरा भंडारी, प्रतीक शर्मा, विद्या सागर उपाध्‍याय, मांगी बाई, मोहन श्रीमाली, एन एन माथुर, डॉ. विनिया पेन्‍डसे, डॉ. अनिल बोर्दिया, नरेन्‍द्र मिश्र, प्रो भरत छापरवाल तथा पूर्व कुलपति प्रो बीएल चौधरी को सम्‍मानित किया जाएगा।

प्रो त्रिवेदी ने पिछले साल आयोजित की गई विभिन्‍न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी तथा इसकी क्रियान्विति पर संतोष जताया। जनजाति के विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे कार्य, नए शिक्षकों की भर्ती तथा अन्‍य विकासात्‍मक कार्यों से स्‍वर्ण जयन्‍ती वर्ष को प्रभावी बनाया गया हैं।

उन्‍होंने बताया कि सार्क देशों के कुलपतियों की नार्वे में होने वाली बैठक में उन्‍हें भी आमन्त्रित किया गया है जो कि वि‍वि के लिए गर्व की बात है।

प्रो संजय लोढा ने विभिन्‍न विभागों के शिक्षकों द्वारा यूजीसी की स्‍वीकृत परियोंजनाओं पर काम करने की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि नेक ग्रेडिंग के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है तथा इसकी टीम जल्‍दी ही विवि का दौरा करेगी। कुलपति ने आशा व्‍यक्‍त की कि हमें ए प्‍लस प्‍लस ग्रेड प्राप्‍त हो जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News