व्यावसायिक सेवा सम्मान के तहत 12 सेवाकर्मियों का हुआ सम्मान

समाज में अपनी योग्यता के बूते बेहतर सेवाएं देने वाले 12 सेवाकर्मियों को रोटरी क्लब मींरा ने ओरियंटल पैलेस में आयोजित एक समारोह में व्यावसायिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया।

 | 

व्यावसायिक सेवा सम्मान के तहत 12 सेवाकर्मियों का हुआ सम्मान समाज में अपनी योग्यता के बूते बेहतर सेवाएं देने वाले 12 सेवाकर्मियों को रोटरी क्लब मींरा ने ओरियंटल पैलेस में आयोजित एक समारोह में व्यावसायिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि प्रतिवर्ष क्लब द्वारा व्यावसायिक सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें अलग-अलग वर्गो से समाज की बेहतर सेवा करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष कर्मचारियों को चुना है जिनसे बेहतर कार्य और कोई नहीं कर सकता है। समारोह में कारपेन्टर के रूप में कुन्दन शर्मा, पेन्टर सलीम भाई,इलेक्ट्रीशियन राजेन्द्र सिंह, प्लम्बर के रूप में भगवान, सफाईकर्मी ललित तरवाड़ी, किराणावाला के रूप में महेश किराणा स्टोर को,मोची के रूप में नाथूलाल,जेएमबी के अनिल बजाज,समाजसेवी वीना कपूर, गाईड के रूप में सुमन, धोबी के रूप में मींरा राजवानिया, हाऊसवर्कर नारायण को प्रशस्ति, उपरना एवं पुरूस्कार से सम्मानित किया। इन लोगों को सम्मानित करने से इन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में सहारयक प्रान्तपाल डॉ. स्वीटी छाबड़ा, सचिव सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल की ओर से शिक्षाविद् फैय्याज खान एंव संध्या भट्ट को सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद के रूप में भी सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News