जावर माइन्स में स्माइल ऑन व्हील्स परियोजना से 1271 ग्रामीणों को लाभ

हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जावर माइन्स के आस-पास के क्षेत्र के 28 गाॅंवो में माह जनवरी में 1271 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाॅंच, परामर्श और चिकि

 | 

जावर माइन्स में स्माइल ऑन व्हील्स परियोजना से 1271 ग्रामीणों को लाभ

हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जावर माइन्स के आस-पास के क्षेत्र के 28 गाॅंवो में माह जनवरी में 1271 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाॅंच, परामर्श और चिकित्सा की गई। हिन्दुस्तान जिंक जावर में माह अक्टुबर से शुभारम्भ की गई परियोजना के अन्तर्गत पूर्णतया सुसज्जित मोबाइल वेन गाॅंव -गाॅंव में घुम कर ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया करवा रही है।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित इस परियोजना को पार्टनर संस्था स्माइल फाउण्डेशन द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। डाॅक्टर, नर्स, फारमेस्सिट और कम्युनिटी मोबालाइजर ओर आवश्यक लेब टेस्ट किट से सुसज्जित वेन द्वारा स्वास्थ्य जाॅंच, लेब टेस्ट और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा एन्टीनेटल और पोस्टनेटल चेकअप से इस माह 17 माताओं को लाभान्वित किया गया है।

ख़ुशी आंगनवाड़ी परियोजना में सम्मिलित आंगनवाड़ियों के पंजीकृत 492 बच्चों को भी स्वास्थ्य जाॅंच कर जानकारी के साथ निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही है। प्रत्येक माह में होने वाले केम्प की समय सारणी का रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें जावर, टीड़ी, केवड़ा, अमरपुरा, पाड़ला, चणावदा, ओड़ा, भालड़िया, जाबला, पडुणा पंचायत के चयनित 28 गाॅंव सम्मिलित है। 136 विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को गाॅंव -गाॅंव तक पहुॅुचाने के लिए स्माइल ऑन व्हील्स योजना की शुरूआत माह अक्टुबर में जावर में की गई थी और इस योजना में चंदेरिया जिंक स्मेल्टर के 25 और रामपुरा आगुचा के 30 गाॅंवो में यह योजना तीन माह से जारी है, जावर, चंदेरिया जिंक स्मेल्टर और आगुचा खान के 83 गाॅंवों में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। जिसमें चयनित ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व राजकीय अस्पतालों में रेफर कर उनका नियमित फोलो अप किया जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News