कांग्रेस का 128वें स्थापना दिवस: शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ली शपथ
जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर प्रात: 11 बजे कांग्रेस के 128वें स्थापना दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने केन्द्र की मनमोहन सरकार एवं राज्य की अशोक गहलोत सरकार के 4 साल की बेमिसाल उपलब्धियां एवं जनकल्याण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेसजनों को शपथ दिलाई।

शेख ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने प्रगति, समृद्धि और विश्वास से विगत चार वर्षों के दौरान नये राजस्थान के निर्माण को सुदृढ़ बनाया है। राज्य सरकार ने आम आदमी को खाद्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, ऋण ब्याज मुक्ति और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएं लागू कर आम आदमी की जिंदगी की राह को आसान बनाया है।
पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर जोशी ने कार्यकत्र्ताओं से दिल्ली और जयपुर नेताओं के चक्कर नहीं लगाने को कहा और कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं के सुख-दु:ख के भागीदार बन कर योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाएं। हम राज्य सरकार द्वारा समग्र विकास और लोक कल्याण की उपलब्धियों से पुन: अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे।
इस अवसर पर सुधीर जोशी, अशोक तम्बोली, फैज़ अनवर शेख, जगदीश मेघवाल, नितेश सर्राफ, चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा, सावंत साहू, कपिल साहू, धीरज माहेश्वरी, मनीष, पीयूष पामेचा सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal