उदयपुर से अब तक 13 हजार 93 प्रवासियों को भेजा अपने घर

उदयपुर से अब तक 13 हजार 93 प्रवासियों को भेजा अपने घर

प्रवासियों को रास आई सरकार की व्यवस्थाएं
 
 
उदयपुर से अब तक 13 हजार 93 प्रवासियों को भेजा अपने घर
पिछले 15 दिनों में 1233 प्रवासी यात्रियों को जहाँ बसों द्वारा वहीँ 10466 यात्रियों को ट्रेन और कुल मिलाकर 13,093 प्रवासी यात्री को अपने आशियाने में भेजा। 

उदयपुर, 21 मई 2020। कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व लॉक डाउन घोषित किये जाने के कारण उदयपुर जिले में रह रहे अन्य राज्यों के प्रवासियों को उनके गन्तव्य राज्यों तक पहुँचाने एवं अन्य राज्यों से उदयपुर के प्रवासियों को वापस लाने का कार्य राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। 

अब तक समन्वित प्रयासों से जिले में रह रहे 13 हजार 93 प्रवासियों को रेल और बसों के माध्यम से उनके घरों तक भेजा जा चुका है और इन प्रवासियों को प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद रास आई हैं।  

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने बताया कि बुधवार तक उदयपुर जिले से कुल 13088 प्रवासियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उनके गन्तव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत रेल मार्ग से 10 हजार 466 प्रवासियों को तथा बस मार्ग से 2 हजार 627 प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया गया है। इन प्रवासियों को एक समय का भोजन तथा पानी राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

इसके अलावा आज 21 मई को 1446 प्रवासियों को बरोनी जंक्शन बिहार भेजने के लिए रेल प्रातः 11 बजे रवाना होगी। यहीं नहीं बिहार एवं पश्चिमी बंगाल के प्रवासियों को भिजवाने हेतु 2 रेल की स्वीकृति अपेक्षित है जिनकी स्वीकृति उपरान्त उन्हें भी तदनुसार भिजवाने की व्यवस्थाएं की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड आदि राज्यों के प्रवासियों को रेल द्वारा एवं उत्तराखण्ड, हिमाचलप्रदेश एवं मध्यप्रदेश आदि राज्यों में बसों के द्वारा प्रवासियों को भिजवाने की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर प्रवासियों को उनके गन्तव्य तक जिला प्रशासन द्वारा पहुँचाया गया है। 

यह है टीम उदयपुर में प्रमुख अधिकारी

जिला कलक्टर ने बताया कि प्रवासियों को उनके घरों तक भेजने व वापस लाने के कार्य में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ. पी. बुनकर को नोडल अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, रोडवेज मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय, सूचना एंव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोग्रामर कम ऐनालिस्ट सुश्री शीतल अग्रवाल, कोषाधिकारी संदीप चारण को सहयोग हेतु लगाया गया है। इसमें रेल से आने व जाने वाले प्रवासियों के संबध में समस्त कार्य नगर विकास प्रन्यास के सचिव अरूण हसीजा द्वारा संपादित किया जा रहा है।

निम्नानुसार प्रवासियों को भेजा गया है

  1.  05.05.2020 मुजफ्फरपुर बिहार 1186 रेल
  2.  06.05.2020 मुजफ्फरपुर बिहार 1162 रेल
  3.  14.05.2020 गोरखपुर उत्तरप्रदेश 1434 रेल
  4.  17.05.2020 वाराणसी उत्तरप्रदेश 1422 रेल
  5.  18.05.2020 मुजफ्फरपुर बिहार 1442 रेल
  6.  18.05.2020 डाल्टनगंज झारखण्ड 967 रेल
  7.  19.05.2020 बस्ती उत्तरप्रदेश 1434 रेल
  8.  20.05.2020 प्रयागराज उत्तरप्रदेश 1419 रेल

इस प्रकार कुल 10466 प्रवासी यात्री रेल मार्ग से भेजे गए 

  1.  10.05.2020 हरिद्वार उत्तराखण्ड 429 18 बसें
  2.  20.05.2020 चित्तौड़गढ़ रेल्वेस्टेशन केरल 28 1 बस
  3.  20.05.2020 बिलासपुर हिमाचलप्रदेश 50 2 बसें
  4.  01.05.2020 क्वारेन्टिन शिविरार्थी उत्तर प्रदेश 747 16 बस
  5.  19.05.2020 हरिद्वार उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड 108 बसों द्वारा
  6.  20.05.2020 झालावाड छत्तीसगढ़ 32 बस द्वारा

इस प्रकार पिछले 15 दिनों में 1233 प्रवासी यात्रियों को जहाँ बसों द्वारा वहीँ 10466 यात्रियों को ट्रेन और कुल मिलाकर 13,093 प्रवासी यात्री को अपने आशियाने में भेजा। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal