राजस्थान के 50 गांवों की बदलने वाली है तस्वीर, बनेगा 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन

अब किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध बिजली
 | 
132 KV GSS Pali Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 14 जुलाई 2026। पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। जोधपुर डिस्कॉम ने क्षेत्र में विद्युत तंत्र को मजबूत करने और बिजली कटौती की समस्या से परमानेंट निजात दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। Rajasthan News

डिस्कॉम द्वारा गुंदोज ग्राम में 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के निर्माण हेतु 76.02 करोड़ रुपए की राशि की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। Rajasthan News

गुंदोज में इस अत्याधुनिक और उच्च क्षमता वाले 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन के बनने से क्षेत्र के विद्युत ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसका सीधा फायदा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत जुड़ने वाले 33 केवी सब स्टेशन-गुंदोज, कुरना, सकदड़ा, टेवाली, डेंडा, गुढा ऐंदला व खोड को फायदा मिलेगा। Rajasthan News

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि वर्तमान में इस ग्रामीण क्षेत्र में लंबी लाइनों और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई और ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता था। 76.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस जीएसएस के तैयार होने के बाद, बिजली का लोड पूरी तरह से बैलेंस हो जाएगा। Rajasthan News

इससे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के मौसम में राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय किसानों और छोटे उद्योगों को भी भरपूर और पूरी क्षमता के साथ थ्री-फेस बिजली मिल सकेगी। इस ऐतिहासिक स्वीकृति के बाद अब जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। Rajasthan News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News