ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्डस के तहत 133 विद्यार्थियों को मिले पुरूस्कार

ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्डस के तहत 133 विद्यार्थियों को मिले पुरूस्कार

ऐश्वर्या महाविद्यालय द्वारा मेजर ध्यानचंद की जन्मदिन पर देश में मनाये रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आज हाथीपोल स्थित अरवाना माॅल में ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्डस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक रक्षा शर्मा ने बताया कि खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने हेतु आयोजित किये गये ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर विभिन्न खेलों में नाम कमा चुके श

 

ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्डस के तहत 133 विद्यार्थियों को मिले पुरूस्कार

ऐश्वर्या महाविद्यालय द्वारा मेजर ध्यानचंद की जन्मदिन पर देश में मनाये रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आज हाथीपोल स्थित अरवाना माॅल में ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्डस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक रक्षा शर्मा ने बताया कि खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने हेतु आयोजित किये गये ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर विभिन्न खेलों में नाम कमा चुके शहर के 9 से 12वीं कक्षा तक के कुल 18 स्कूलों के 133 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार से सम्मनित गया।

कार्यक्रम के अतिथि हेथ फिटनेस स्टुडियो के संचालक ऋषभ जैन थे। इस अवसर पर ऋषभ जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल की महत्ता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि खेल जीवन में शारिरिक विकास के साथ बौद्धिक बल को भी बढ़ाता है। खेल जीवन में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, समय नियोजन, आत्मविश्वास, समूह कार्य क्षमता, नेतृत्व विकास आदि का समायोजन करते हैं। भारत के खिलाड़ी आज विश्व में हर खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। ये खेल विद्यार्थी को करियर हेतु भी प्रेरित करते हैं।

उन्होंने बताया कि आज के युग में इंटरनेट का अति उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा उससे होनेवाली बीमारियों से बचाव हेतु स्वस्थ रहना आवश्यक है।

Click here to Download the UT App

ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड्स में फतह सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आरएमवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, श्रीराम सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आलोक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सेन्ट एन्थाॅनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, जीएनपीस स्कूल सेक्टर-4, हैप्पी होम पब्लिक स्कूल, सेन्ट्रल अकादमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, गवर्नमेन्ट सीनियर सैकण्डरी स्कूल, गोवर्धन विलास, विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल, सिडलिंग मार्डन पब्लिक स्कूल इत्यादि स्कूलों के खेलों हाॅकी, खो-खो, बाॅक्सिंग, कराटे, कबड्डी, स्वीमिंग, चेस, रेस्टिलिंग, बास्केटबाॅल, वाॅलीबाॅल, एथेलेटिक्स, जुड़ो, हैण्डबाॅल, साफ्टबाॅल, जिम्नास्टिक, स्केटिंग, बैटमिंटन, लाॅन टेनिस खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नवाजा गया।

समारोह में प्रदीप जांगीड़, कुन्दन सिंह देवड़ा, उमेद, हेमन्त मीणा, राहुल पारगी, सचिन जांगिड़, कोमल पंचोली, रितीका योगी, मीमान्सा चौधरी, गुन्जन सुवालका, नेहा गुज्जर, नितीन गवारिया, लक्षिता भारती, शुभांशु श्रीमाली, नमन पोरवाल, विकल्प पालीवाल, चिनमय धानावत, राजश्री झाला, ट्वींकल नागदा, गौरव वैष्णव, रिया खाराड़ी, पुष्कर लोधी, रिंकल जैन, सोनिया परदेशी, हिमांशु घावरी, कमलेन्द्र सिंह, दिव्यांशु मेघवाल, दिगविजय सिंह, रितिक औदिच्य, विमला कुंवर चौहान, चंचल कुवंर चुण्डावत, विनीता चुण्डावत, धीरज सालवी, भाग्यश्री राव, ज्योति कुवंर सोलंकी, विमला कुवंर, ममता, अभिलाषा सिंह चौहान, निखिल सुथार, नवीन डांगी, नेहा चौहान, रोहित सुथार, भुमिका पालीवाल, करणी सिंह शेखावत, अफताब खान, त्रिलोक सिंह राठौड़, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनीष सिंह सिसोदिया, नारायण मीणा, दिनेश मीणा, अजय कुमार कटारा, भरत सिंह चुण्डावत, प्रियाव्रत सिंह आशिया, विनय सिंह सिसोदिया, विशाल मेघवाल, प्रियदर्शी सिंह आशिया, चान्दनी सिसोदिया, नियाती बोराणा, नेहा पटेल, रितु परमार, कुणाल श्रीमाल, निखिल सोलंकी, हार्दिक वशिष्ठ, प्रद्युमन शर्मा, रोनीत मुथा, रेहान खान, परबत सिंह, विवेक वैष्णव, कुशाग्र गुर्जर, जुगल कलाल, मयंक नेहरा, तोरण राज, खुशी शाह, कृष्णा शाह, कौटिल्य लोट, याना बंसल, निधी राठौड़, मेरी राजपुरोहित, श्रेयांश राजावत, लवलीन सिंह राव, वैष्णवी त्रिवेदी, काव्या अरोरा, तनीशा व्यास, त्रिपुरा गुप्ता, अदिती जैन, प्रेक्षा नायर, सुप्रिया मालीवाल, खुशी पाठक, अनीशा पाठक, शौर्या राणावत, अक्षत त्रिपाठी, प्रतिभा चौधरी, सुमन चौधरी, अर्क जैन, भीनी भण्डारी, अमिर हुसैन बोहरा, मानसी प्रजापत को प्रशसित पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal