शिविर में 138 व्यक्तियों ऑखों की जॉंच
हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अलख नयन मंदिर, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क ऑखों की जांच व उपचार शिविर का आयोजन रेलमगरा तहसील की बनेडि़या पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर किया गया।

शिविर में अलख नयन मंदिर उदयपुर के सावन गौड़ व घनष्यामसिंह की टीम के ने अपनी सेवाऐं दी। केम्प के दोरान कुल 138 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें केटरेक्ट, एनएलडी, टेरिजीयम, ऑंखो के नम्बर आदि की जांच की गई।
इनमें से 60 लागों के चश्में निःषुल्क उपलब्ध करवाये गए एवं 20 लोगों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु अलख नयन मंदिर उदयपुर ले जाया गया।
सभी मरीजों जांच कर उपचार प्रदान किया तथा निःशुल्क दवाईयां भी दी गई। शिविर का संयोजक सी.एस.आर. अधिकारी बी.एल. सुखवाल के नेतृत्व में कॉर्डीनेटर भेरुलाल जाट व किशनलाल गाडरी ने किया।
शिविर को सफल बनाने में सरपंच रामलाल सोनी एवं गांव के गोवर्धनसिंह चौहान आदि ने सहयोग प्रदान किया