1 करोड़ 54 लाख की बिक्री के साथ 13 दिवसीय खादी मेला सम्पन्न

राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर के संभाग कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र की ओर से संभाग आयोजित की गई 13 दिवसीय खादी एंव गामोद्योग प्रदर्शनी 1 करोउ़ 54 लाख की रिकाॅर्ड बिक्री के साथ आज सम्पन्न हुई।

 | 

1 करोड़ 54 लाख की बिक्री के साथ 13 दिवसीय खादी मेला सम्पन्न

राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर के संभाग कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र की ओर से संभाग आयोजित की गई 13 दिवसीय खादी एंव गामोद्योग प्रदर्शनी 1 करोउ़ 54 लाख की रिकाॅर्ड बिक्री के साथ आज सम्पन्न हुई।

मेला संयोजक ने बताया कि सोमवार को खादी मेले के अंतिम दिन खरीदारों की खूब भीड़ रही। इस दौरान जहां खादी वस्त्रों की दुकानों पर ऊनी वस्त्रों की जमकर खरीदारी हुई, वहीं अचार मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री के स्टालों पर भी खूब बिक्री हुई। मेले में आए कई दुकानदारों जिनमें भीलवाड़ा गुलाबपुरा के मान शंकर, सत्यनारायण सेन और भंवर लाल ने बताया कि हालांकि आज मेले का अंतिम दिन है लेकिन खरीदारों की आज भी कतारें लग रही है हमारा तो यहां से इतनी जल्दी जाने का मन नहीं कर रहा है लेकिन क्या करें समय सीमा निर्धारित है।

सूखी सब्जियों के विक्रेता भंवरलाल मांगीलाल ने तो यहां तक बताया कि पिछले साल के मुकाबले उनकी बिक्री काफी हुई है। हमारे यहाँ तो सवेरे उनकी स्टॅाल खुलने से पहले ही ग्राहकों की कतार लग जाती है और जब बंद करने का समय होता है तब भी ग्राहक सूखी सब्जियां जिनमें केर सांगरी गुंदा कोमटा काचरी आदि को लेने के लिए खड़े रहते हैं। उदयपुर में सुखी सब्जियों की काफी डिमांड है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उन्होंने बताया कि कुछ ऐसी ही बात विभिन्न वैरायटी के मसाले बेचने वाले मनोहर लाल ने भी बताई। इधर खादी के विभिन्न वस्त्र विक्रेता मान शंकर और सत्यनारायण ने बताया कि इस बार की बिक्री वाकई में पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छी रही है यदि यह मेला 5 दिन और बढ़ जाए तो अधिक अच्छा रहेगा, लेकिन यह पहले से ही निर्धारित है। इसलिए हमें अब कल जाना ही पड़ेगा।

इनके अलावा और भी मेले में आए दुकानदारों ने बताया कि उदयपुर मेले में व्यवस्थाएं काफी अच्छी रही है। बिक्री भी खूब हुई। इसलिए उनका यहां पर हर साल आने का मन करता है जिस तरह से उदयपुर वासियों को खादी मेले का इंतजार रहता है ऐसा ही इंतजार हम दुकानदारों को भी उदयपुर खादी मेले में आने का रहता है। आज मेले मे सर्वश्रेष्ठ बिक्री करने वाली खादी एवं ग्रामोद्योग स्टाॅलों को पुरूस्कृत किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News