गिट्स के छात्रों द्वारा निर्मित सौलर व्हीकल का राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक उदयपुर के विद्यार्थियों ने बैंगलोर स्थित रेवा युनिवर्सिटी में सम्पन्न राष्ट्रीय सोलर व्हीकल चैलेंज में 13वां स्थान प्राप्त किया।

गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक उदयपुर के विद्यार्थियों ने बैंगलोर स्थित रेवा युनिवर्सिटी में सम्पन्न राष्ट्रीय सोलर व्हीकल चैलेंज में 13वां स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि यह एक प्रकार की तकनीकी प्रतियोगिता हैं जिसमें वाहनों का संचालन सौर ऊर्जा की सहायता से किया जाता हैं। जिससें कि जिवाश्म आधारित ऊर्जा की निर्भरता को कम किया जा सके। इस प्रतियोगिता में छात्र रियल टाइम प्रोडक्ट डवलपमेंट का हिस्सा बनते हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के इन्जिनियरिंग काॅलेज के मैकेनिकल इंजिनियरिंग के छात्र सम्मिलित हुए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपक पालीवाल के अनुसार गिट्स के चतुर्थ वर्ष के 16 और द्वितीय वर्ष के 8 युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ब्रेक टेस्ट में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान, एक्सलरेशन में छठा, तथा एंडयोरेंस में नवाँ स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शामिल कार असिस्टेंट प्रो. जुबैर खान व असिस्टेंट प्रो. आनन्द बालाकृष्णन् के सानिध्य में गिट्स की वर्कशाॅप में तैयार की गई। प्रतियोगिता में कप्तान यशवंत सुथार, वैभव लौहार, राहुल लौहार, अयान खान, भूपेश नागदा व हिम्मत सिंह चौहान शामिल हुए।