घर में घुसा 14 फीट लम्बा अजगर

मुल्ला तलाई के एकलव्य कोलोनी में आज शाम एक घर में अजगर सांप के होने की खबर से पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का मोहोल हो गया । पिछले कुछ दिनों में यह उदयपुर के आवासीय शेत्र में अजगर के आने की तीसरी घटना है। जानकारी से बताया गया की मल्ला तलाई के एकलव्य कोलोनी […]

 | 
घर में घुसा 14 फीट लम्बा अजगर मुल्ला तलाई के एकलव्य कोलोनी में आज शाम एक घर में अजगर सांप के होने की खबर से पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का मोहोल हो गया । पिछले कुछ दिनों में यह उदयपुर के आवासीय शेत्र में अजगर के आने की तीसरी घटना है। जानकारी से बताया गया की मल्ला तलाई के एकलव्य कोलोनी निवासी गफूर खान के घर में अजगर घुस आया था , उनके पुत्र गुड्डू खान ने घर के चौक में अजगर को देख तुरंत वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू के चमन सिंह को सूचित किया,चमन सिंह ने मौके पर आकर अजगर को पकड़ा । चिमन सिंह के अनुसार अजगर की लम्बाई 14 फिट बताई गई, बाद में अजगर को कालेर के जंगल में छोड़ दिया गया। चमन सिंह ने बताया की आसपास पानी का क्षेत्र होने के कारण यह घर में आ गया । इससे पहले, हाल ही के दिनों में उबेश्वरजी से 16 फिट और उमरडा के चन्देशा से 13 फिट लम्बे अजगर को पकड़ा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News