दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से 14 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद, वाहन मालिक

उदयपुर 30 अप्रैल 2019, जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर मे वासुदेव होटल के पास खोखरवास चौराहे पर एक सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर का चालक रामेश्वर लाल गुर्जर और ट्रेलर का मालिक विनोद गुर्जर बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही खेरोदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेलर का मालिक हादसे में तो बाल बाल बच गया लेकिन दुर्घटनाग्रस्त वाहन से अफीम बरामद होने से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

 | 

खेरोदा पुलिस थानाधिकारी मानसिंह ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त वाहन RJ 09 GB 1711 की शक के आधार पर तलाशी लेने ट्रेलर के केबिन व् ट्रोला के बीच टूलबॉक्स में से 14 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद कर ट्रेलर मालिक 24 वर्षीय विनोद गुर्जर पिता रामेश्वरलाल गुर्जर निवासी नौगांवा मंगलवाड़ जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस वाहन और उसके मालिक विनोद गुर्जर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है की ट्रेलर से बरामद अफीम कहाँ से लाकर और कहाँ ले जाने के बारे में जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News