14 लेकसिटी खिलाड़ियों ने किया फीडे रेटिंग में इजाफा

विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा जारी ताजा फीडे रेटिंग लिस्ट में हाल ही में चेस इन लेकसिटी द्वारा सम्पन्न 6 जी एन.एल.पण्डियार फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ीयों को अपार सफलता मिली। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ियों ने फीडे रेटिंग हासिल की जिसमें शहर के 4 खिलाड़ी शामिल है साथ ही 14 शहर खिलाड़ियों ने अपनी फीडे रेटिंग में इजाफा किया।

 | 

सचिव विकास साहू ने बताया कि काव्यांश बागड़ी 1099, नीरज छाजेड़ 1073, ऋषभ जाजु 1043, युवराज सोनी 1010 अंक की फीडे रेटिंग हासिल कर लेकसिटी के 111वें, 112वें व 113वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने साथ ही प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिन खिलाड़ीयों ने अपनी फीडे रेटिंग में इजाफा किया वो इस प्रकार है – ध्रुव दक, सन्नी बेदी, दिव्यांशु बाबेल, गौतम कटारिया, अमर हबीब, वर्षांक चौहान, कुनाल छाबड़ा, निमित जैन, चिन्मय जैन, पोखरना धैर्य, प्रणय चोराडिया, आरव मनिष, तनमय नलवाया, जीतन पटेल है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News