धरोहर फैशन परेड के ऑडिशन में 14 माॅडल्स का चयन

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट्स व एनआईसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 मार्च को जुस्ता राजपूताना के दरबार हाॅल में आयोजित होने वाले आईएम शी सीजन-2 बिजनेस अवार्ड समारोह के साथ ही धरोहर फैशन परेड में भाग लेने वाली 14 माॅडल्स युवतियों का चयन किया।

 | 

एम स्क्वायर के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि इन माॅडल्स का आज जुस्ता राजपूताना में एक्सपोज़ स्टूडियों के सहयोग से फोटो शूट किया गया, साथ ही इन सभी माॅडल्स की ग्रुमिंग व ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है ताकि वे 16 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में रेम्प पर शानदार कैटवाॅक कर सकें। इनकी ग्रुमिंग व ट्रनिंग कोरियोग्राफर राजेश शर्मा कर रहे हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आईएनआईएफडी की सीए प्राची मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़, उदयपुर व जोधपुर की युवतियां भी भाग ले रही है। इस अवसर पर तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई, मुकेश माधवानी, प्राची मेहता मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News