Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग में एक साथ बड़ी विभागीय कार्रवाई की गई है। विभाग के DG शेखर विद्यार्थी ने तुरंत प्रभाव से जारी अलग-अलग आदेशों के तहत राज्यभर के विभिन्न फायर स्टेशनों पर तैनात 14 कर्मचारियों व अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सस्पेंड किए गए कर्मचारियों की सूची और बदले गए मुख्यालय विभागीय आदेशानुसार, सभी निलंबित कर्मचारियों को जल्द ही अलग से चार्जशीट जारी की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान इन्हें हरियाणा सिविल सर्विसेज (जनरल) रूल्स, 2016 के नियम-83 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इसके अलावा एक अन्य लेटर में हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने की हिदायत दी गई है।
ये कर्मचारी हुए सस्पेंड
ब्रिज मोहन (लीडिंग फायरमैन): जगाधरी फायर स्टेशन से निलंबित कर इनका मुख्यालय फतेहाबाद फायर स्टेशन तय किया गया है। Haryana News
सुखदेव सिंह (लीडिंग फायरमैन): सिरसा फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय अंबाला कैंट फायर स्टेशन बनाया गया है।
ऋषि सिहाग (लीडिंग फायरमैन): सिरसा फायर स्टेशन से निलंबित कर इनका मुख्यालय पंचकूला फायर स्टेशन तय किया गया है। Haryana News
संजय सिंह (लीडिंग फायरमैन): सिरसा फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय नूंह (Nuh) फायर स्टेशन भेजा गया है।
विनोद कुमार (लीडिंग फायरमैन): नारनौंद (हांसी) फायर स्टेशन से निलंबित कर इनका मुख्यालय पलवल फायर स्टेशन तय किया गया है। Haryana News
अजय कुमार (लीडिंग फायरमैन): भिवानी फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय यमुनानगर फायर स्टेशन किया गया है।
राजेश कुमार (लीडिंग फायरमैन): भिवानी फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय फरीदाबाद फायर स्टेशन बनाया गया है।
नरेंद्र कुमार (लीडिंग फायरमैन): भिवानी फायर स्टेशन से निलंबित कर इनका मुख्यालय सोनीपत फायर स्टेशन तय किया गया है। Haryana News
राम कुमार (लीडिंग फायरमैन): बावल (रेवाड़ी) फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय जगाधरी फायर स्टेशन भेजा गया है।
सुधीर नावेट (सब फायर ऑफिसर): तरावड़ी (करनाल) फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय नारनौल फायर स्टेशन तय किया गया है।
संदीप कुमार (लीडिंग फायरमैन): नीलोखेड़ी (करनाल) फायर स्टेशन से निलंबित कर इनका मुख्यालय रेवाड़ी फायर स्टेशन तय किया गया है। Haryana News
सुरेंद्र सिंह (लीडिंग फायरमैन): असंध (करनाल) फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय सिरसा फायर स्टेशन बनाया गया है।
संतोष कुमार (लीडिंग फायरमैन): जगाधरी फायर स्टेशन से निलंबित कर इनका मुख्यालय चरखी दादरी फायर स्टेशन भेजा गया है।
चंदर शेखर (फायरमैन): यमुनानगर फायर स्टेशन से सस्पेंड कर इनका मुख्यालय भिवानी फायर स्टेशन तय किया गया है। Haryana News
भेजी गई प्रतियां
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय (पंचकूला) की ओर से इन आदेशों की प्रतियां संबंधित प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) चंडीगढ़, संबंधित जिलों के ट्रेजरी ऑफिसर्स और संबंधित फायर स्टेशन अधिकारियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
फ़तेहाबाद के फायर मैन सतबीर सहारण ने जानकारी देते हुए बताया है कि रात 11 बजे लेटर जारी हुआ है। सरकार ने हमारे महासंघ के नेता गुलशन, राजेन्द्र सिंह और अन्य नेताओं को सस्पेंड करने लेटर भी जारी किए हैं। हमारे तकरीबन अन्य साथियों को सस्पेंड किया गया है। Haryana News
साथ ही यह मैसेज आया है कि कल सुबह 9 बजे तक अगर ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो सबको सस्पेंड कर दिया जाएगा। हड़ताल पर रहेंगे क्योंकि हमारी मांगें बिल्कुल जायज हैं। सरकार इस बात को अच्छी तरह समझ ले। Haryana News
यह लेटर बाद में आया। इसमें कल 9 बजे तक काम पर लौटने के आदेश हैं, नही लौटते तो अंतिम अवसर है। कारवाई होगी

