MLSU - साइंस कॉलेज शिविर में दूसरे दिन142 लोगों ने लगवाया टीका

इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 4 शिविरों में 500 लोगों ने टीका लगवाया

 | 
MLSU

कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के मूल दायित्वों में समाज को एक राह दिखाना भी विश्वविधालय के मूल दायित्वों में से एक है।

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सांइस कॉलेज में कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के मार्गदर्शन में पांचवे टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, पेंशनर्स, सांइस कॉलेज के आसपास निवास करने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र 142 लोगों को टीका लगाया गया। 

इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 4 शिविरों में 500 लोगों ने टीका लगवाया। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के मूल दायित्वों में समाज को एक राह दिखाना भी विश्वविधालय के मूल दायित्वों में से एक है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन इस हेतु विभिन्न तरह के सामाजिक सरोकार के आयोजन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भ्रांतियों के प्रति जागरूक करने एवं  ज्ञान का प्रचार प्रसार कर समाज को सशक्त बनाने का काम करता रहेगा।

प्रो. अमेरिका सिंह ने इस टीकाकरण शिविर में मानवता के लिए अपने सेवाए देने के लिए मेडिकल स्टाफ का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। प्रो सिंह ने नगर निगम एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति दीपिका चोधरी का भी लोगो को  जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए  विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। 

विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. जी एस राठौड़ ने पूरे टीकाकरण शिविर में मेडिकल टीम एवं उनका सहयोग कर रहे स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई। प्रो. राठौड  ने बताया कि इस शिविर में विश्वविद्यालय रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ पी एस राजपूत ने बहुत अच्छा समन्वयन करके सफल बनाया। इस शिविर में विश्वविद्यालय रोवर क्रू के लीडर डाॅ खुशपाल गर्ग व रोवर राजू वन जोगी ने भी सक्रिय भागीदारी कर व्यवस्था बनाए रखने में सेवाएं दी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News