गांवों में पुनर्जागरण रथ यात्रा की धूमःशौचालय निर्माण के 148 आवेदन पत्र भरे गये

नेहरु युवा केन्द्र उदयपुर द्वारा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार कर आम जन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले मे निकाली जा रही पुनर्जागरण रथ यात्रा के तहत प्रथम दिन 3 ग्राम पंचायतों में युवाओं ने विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र आमजन से भरवाए।

 | 

युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि गुरुवार को सांसद आर्दश गांव टोडा (सलुम्बर) शौचालय निर्माण के 67, सामाजिक पेंशन के 16, पालनहार योजना के 5, आजिविका विकास निगम के बेरोजगारांे के 21 आवेदन पत्र 27 स्वेच्छिक रक्तदान संकल्प पत्र तथा 25 व्यकितयों के बैंक में खाते खुलवाए गए।

इसी प्रकार कोटडा पंचायत समिति के लोहारचा ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के 27, सामाजिक पेंशन के 39, पालनहार योजना के 5, आजिविका विकास निगम के बेरोजगारो के 8 आवेदन पत्र 15 स्वेच्छिक रक्तदान संकल्प पत्र तथा 14 व्यकितयों के बैंक में खाते खुलवाए गए तथा 5 बालिकाओं को स्कूल में प्रवेश दिलाया गया।

उन्होंने बताया कि कुराबड़ पंचायत समिति के भैंसड़ाकला ग्राम पंचायत में में शौचालय निर्माण के 54ए सामाजिक पेंशन के 1, पालनहार योजना के 1, आजीविका विकास निगम के बेरोजगारों के 3 आवेदन पत्र तथा 12 स्वेच्छिक रक्तदान के संकल्प पत्र भरवाए गए। इस अवसर पर सरपंच टोडा रमेश मीणाए भैंसड़ाकला लक्ष्मण कुमहार और लोहारचा से श्रीमती कमला देवी सहित स्थानीय कर्मचारीए जन प्रतिनिधि ग्रामीण एवं रथ यात्रा के युवा कार्यकर्ताओ ने भी सहयोग प्रदान किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News