Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार सुबह हरियाणा के गुरुग्राम के सिधरावली गांव में बदमाशों ने गांव के ही दीपक उर्फ दीपू (35) की गोलियां मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर गांव के बस अड्डे के पास उसकी स्विफ्ट कार को दूसरी गाड़ी से ओवरटेक कर रोका और ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपक पर फायरिंग की। दीपक को करीब 15 गोलियां लगी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वारदात में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने कार में उसका लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। दीपक अशोक राठी गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या का भी आरोप था। पुलिस मामले की जांच गैंगवार के एंगल से भी कर रही है। Haryana News
सीट पर मिला शव
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सिधरावली गांव के बस अड्डे के पास फुट ओवरब्रिज के निकट मारुति स्विफ्ट कार खड़ी मिली। दीपक कार की ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा था। उसने सीट बेल्ट लगा रखी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने दूसरी गाड़ी से ओवरटेक कर उसकी कार रोकी और उसे संभलने का मौका दिए बिना गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में कार के शीशे टूट गए और एक टायर भी फट गया। गाड़ी पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। हालांकि, किसी प्रत्यक्षदर्शी ने फायरिंग होते नहीं देखी। Haryana News
SHO बोले-
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना SHO सुनील ने बताया कि दीपक रात करीब 12 बजे घर से निकला था। आशंका है कि किसी ने उसे फोन करके बुलाया होगा। गांव से निकलकर जैसे ही वह एनएच-48 की सर्विस लेन पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दीपक पर 15 से 20 राउंड फायरिंग की। इनमें से 10 से 15 गोलियां उसे लगने की आशंका है। हालांकि, उसे कितनी गोलियां लगीं, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी।
मेंबर था दीपक
जानकारी के मुताबिक दीपक का नाम दिल्ली-एनसीआर के अपराध जगत में लंबे समय से जुड़ा हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी गैंग का सक्रिय सदस्य था। करीब छह साल पहले अशोक राठी की हत्या के बाद भी दीपक इस गैंग में सक्रिय रहा। बताया जा रहा है कि दीपक पर पहले भी दो से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। Haryana News
हत्या का आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार दीपक पर गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या का भी आरोप था। 2 सितंबर 2016 को गुरुग्राम के अलीपुर गांव में सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय हत्या के पीछे अशोक राठी का हाथ होने का शक भी जाहिर किया गया था। इस मामले में दीपक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि अशोक राठी को अपनी पत्नी सुषमा के चरित्र पर शक था। उसने सुषमा की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी। इसके लिए दीपक और ललित कटारिया को तैयार किया गया था। योजना के तहत सुषमा की उस समय हत्या की गई, जब वह सुबह अपनी बेटी को स्कूटी पर स्कूल बस में छोड़ने के लिए सोहना रोड पर पहुंची थी। वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार फरीदाबाद से चोरी की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने कार को पलवल के धतीर गांव के नजदीक जला दिया था। Haryana News
2019 में अशोक राठी की भी हुई थी हत्या
मिली जानकारी के अनुसार अशोक राठी गुरुग्राम के अलीपुर गांव का रहने वाला था। उसका प्रभाव भोंडसी, अलीपुर, बसई और आसपास के गांवों में था। उसके खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। 16 नवंबर 2019 को अलीपुर गांव में उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे जमीन विवाद और आपराधिक वर्चस्व की रंजिश थी।