15 दिवसीय नि:शुल्क छाछ वितरण कार्यक्रम प्रारम्भ

भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा लगातार दूसरे वर्ष गर्मी के मौसम में आम जनता एंव रोगियों के परिजनों को गर्मी से निजात दिलाने हेतु महाराणा

 | 

भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा लगातार दूसरे वर्ष गर्मी के मौसम में आम जनता एंव रोगियों के परिजनों को गर्मी से निजात दिलाने हेतु महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में 15 दिवसीय छाछ वितरण का कार्यक्रम आज से प्रारम्भ हुआ।

यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेंगा। आम जनता को शारीरिक स्वास्थ्य एवं शाकाहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिदिन पर इसी विषय पर 100 शब्दों की लेखन प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतिदिन जिसके 2 विजेताओं को पुरूस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरपालसिंह पाहवा व विशिष्ठ अतिथि अमित बोहती थे जबकि अध्यक्षता महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॅा. डी.पी.सिंह ने की।

छाछ वितरण कार्यक्रम की संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि परिसंघ के सदस्यों के सहायोग से प्रतिदिन चिकित्सालय परिसर में 200 लीटर दूध की छाछ नि:शुल्क वितरीत की जाएगी। यह छाछ सदस्य अपने घर से ही बनाकर लाऐंगे।

उन्होनें बताया कि खान-पान की बिगडऩे के कारण आज हमारा शरीर साथ नहीं देता है। मनुष्य शाकहार के साथ-साथ मांसाहार को भी अपना रहा है जिससे अनेक बीमारियंा जन्म ले रही है। इसे रोकने एंव शकाहार एंव शारीरिक स्वास्थय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन 2 सर्वश्रेष्ठ लेखन को पुरूस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर चाँदमल कच्छावा,उम्मेदसिंह तलेसरा, हितेश शाह, सुनीता सेठिया,टीना सोनी,डॅा. निर्मल बंसल, डॅा. शर्मिला बसंल,इन्दरसिंह मेहता, रंजना मेहता, मनोज आंचलिया,डॅा. रेणु खमेसरा,विजय सेठिया,सत्यनारायण गुप्ता,कविता भण्डारी, नरेन्द्र गौड, चेतना जानी, भूपेन्द्र सिंह खमेसरा,सुनील चित्तौड़ा, डॅा. अजित,हितेन्द्र शाह सहित अनेक सदस्य एंव अतिथि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News