15 दिवसीय चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 2188 रोगी हुए लाभान्वित
राजस्थान वनावासी कल्याण परिषद् एवं नेशनल मेडिकल आरगेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिलें के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित पन्द्रह दिवसीय चिकित्सा शिविर में 2188 रोगियों का ईलाज किया गया।
राजस्थान वनावासी कल्याण परिषद् एवं नेशनल मेडिकल आरगेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिलें के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित पन्द्रह दिवसीय चिकित्सा शिविर में 2188 रोगियों का ईलाज किया गया।
परिषद के संगठन मंत्री भगवानलाल सहाय ने बताया कि गत 31 अगस्त से 65 चिकित्सों के विभिन्न दल 15 गंावो बलवाबेड़ा, गांवड़ापाल, नहारापाल, ढेकाना, सागवाड़ा, कनबई, देवलपाल, नयागांव, देवास, बसार, जुझारपुरा, सूरजगढ़, तिलोई, मांडवा, बगेरी में जाकर विभिन्न बीमारियेां का ईलाज कर 2188 रोगियों को लाभान्वित किया।
उन्होंंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में लगाये गये इन चिकित्सा शिविरों के लिए उदयपुर सहित जयपुर, कोटा, झालावाड़ से 65 वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अंमि ष के मेडिकल विद्यार्थियों ने अपनी सेवायें दी। शिविरों में सभी प्रकार की बीमारियों विशेषकर वर्षा ऋतु की बीमारियों का ईलाज नि:शुल्क कर सभी रोगियों को 10-15 दिन की दवा भी नि:शुल्क दी गई।