ट्रक बस भिडंत में 15 घायल, 3 की मौत
जिले के खेरवाडा के भुआली गावं स्थित नेशनल हाईवे पर ट्रक व बस की भिडन्त होने से एक ही परिवार के 23 में से 15 गंभीर रू
जिले के खेरवाडा के भुआली गावं स्थित नेशनल हाईवे पर ट्रक व बस की भिडन्त होने से एक ही परिवार के 23 में से 15 गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना मे ड्राइवर सहित 3 लोगो की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य रविवार सुबह खेरवाडा से जयपुर के लिए निकले थे और खेरवाडा से कुछ ही दुरी पर स्थित भुवाली गांव के निकट एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी, जिससे बस पलट गई। दुर्घटना के दौरान ड्राईवर व खलासी सहित परिवार के मुखिया गरासी लाल विजयवर्गीय (76) की मौत हो गई।
गरासी लाल निवासी आदर्शनगर,जयुपर अपने पुरे परिवार के साथ एक निजी ट्रेवल्स की बस से खेरवाडा मे अपनी पौती की शादी के समारोह मे आये थे।
घायलों का एम.बी चिकित्सालय मे इलाज जारी है। मृतकों के शव को खेरवाडा अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया है।