15 लेकसिटी खिलाडि़यों ने किया फीडे रेटिंग में इजाफा
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 53 खिलाडि़यों ने फीडे रेटिंग हासिल की जिसमें शहर के 4 खिलाड़ी शामिल है साथ ही 15 खिलाडि़यों ने अपनी फीडे रेटिंग में इजाफा किया। सचिव विकास साहू ने बताया कि धीरज नेहलानी 1358, यजत व्यास 1138, प्रणय चोरडिया 1062, अंशुल भारद्वाज 1032 अंक की फीडे रेटिंग हासिल कर लेकसिटी के 108वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने

- विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ताजा फीडे रेटिंग लिस्ट जारी
- समर कप फीडे रेटिंग की सफलता
- 53 खिलाडि़यों को मिली फीडे रेटिंग
- 4 खिलाड़ी लेकसिटी से
- 15 लेकसिटी खिलाडि़यों ने किया फीडे रेटिंग में इजाफा
विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा जारी ताजा फीडे रेटिंग लिस्ट में हाल ही में चेस इन लेकसिटी द्वारा सम्पन्न समर कप फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ीयों को अपार सफलता मिली।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 53 खिलाडि़यों ने फीडे रेटिंग हासिल की जिसमें शहर के 4 खिलाड़ी शामिल है साथ ही 15 खिलाडि़यों ने अपनी फीडे रेटिंग में इजाफा किया। सचिव विकास साहू ने बताया कि धीरज नेहलानी 1358, यजत व्यास 1138, प्रणय चोरडिया 1062, अंशुल भारद्वाज 1032 अंक की फीडे रेटिंग हासिल कर लेकसिटी के 108वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने।
साथ ही प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिन खिलाड़ीयों ने अपनी फीडे रेटिंग में इजाफा किया वो इस प्रकार है-
दिव्यांशु बाबेल, गौरव जैन, नमन पोरवाल, मोनिका साहू, अरूण कटारिया, हेमेन्द्र सिंह मकवाना, कुनाल छाबड़ा, वंदन लोढ़ा, उदलक्ष रैना, अनिशा जैन, मनीष चण्डालिया, निमित जैन, प्रखर चपलोत, दक्ष दक, धु्रव कालानी है। चेस इन लेकसिटी द्वारा सभी खिलाडि़यों को बधाई प्रेषित की गयी।