15 महिलाओं को विश्वा द यूनिवर्स सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वुमन एंड सेल्फ डिफेंस एकेडमी उदयपुर की ओर से किया गया आयोजन
| Mar 10, 2020, 00:10 IST
सम्मान समारोह से पूर्व 5 से 18 साल तक की छात्राओं के लिए कराटे प्रतियोगिता भी आयोजित की गई
उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वुमन एंड सेल्फ डिफेंस एकेडमी उदयपुर की ओर से लेक सिटी मॉल में महिलाओं के सम्मान में विश्वा द यूनिवर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
एकेडमी के निदेशक आशीष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लियो मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सुखवाल, आरटीओ अधिकारी रानी सुखवाल, दीप्ति गन्ना, रोशनी बारोट व अन्य अतिथियों ने शिक्षा, समाज सेवा, खेल, मॉडलिंग सेक्टर व अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां पाने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह से पूर्व एकेडमी की ओर से 5 से 18 साल तक की छात्राओं के लिए कराटे प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसके विजेताओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
