सैन्य अधिकारियों के सामने 150 डांसर ने वंदे उदयपुर में दिखाया देशभक्ति का जलवा

आजादी के उत्सव में जोश भरने के लिए राजस्थान डांस एसोसिएशन, उदयपुर ओर फोरम सेलिब्रेशन मॉल द्वारा 15 अगस्त की शाम राष्ट्र के नाम वंदे उदयपुर - 2019 आयोजन किया गया फोरम सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित इस समारोह मे शहर के प्रसिद्ध डांस इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत “थीम इंडिया “पर अपनी दमदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम मे खास तौर से भारतीय सेना के अधिकारी एन सी सी विंग कर्नल वी. के. बगोरा एवं कर्नल प्रवीण मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहें।

 | 

सैन्य अधिकारियों के सामने 150 डांसर ने वंदे उदयपुर में दिखाया देशभक्ति का जलवा

आजादी के उत्सव में जोश भरने के लिए राजस्थान डांस एसोसिएशन, उदयपुर ओर फोरम सेलिब्रेशन मॉल द्वारा 15 अगस्त की शाम राष्ट्र के नाम वंदे उदयपुर – 2019 आयोजन किया गया फोरम सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित इस समारोह मे शहर के प्रसिद्ध डांस इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत “थीम इंडिया “पर अपनी दमदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम मे खास तौर से भारतीय सेना के अधिकारी एन सी सी विंग कर्नल वी. के. बगोरा एवं कर्नल प्रवीण मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहें।

एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले समय में एसोसिएशन के सभी कोरियोग्राफरस मिलकर उदयपुर की युवा प्रतिभाओं एवं बच्चों को सभी डांस फॉर्म का प्रशिक्षण देकर उन्हे टीवी रियलिटी शो मे जाने का मौका देंगे। इस समारोह मे उदयपुर सहित आस पास के शहरो से 30 से ज्यादा डांस एकेडमी के 150 से ज्यादा बच्चो ने तिरंगे की शान में देशभक्ति गीतों पर अपने डांस की ऐसी प्रस्तुतियां दी कि उनका हौसला बढ़ाने के लिए सेलिब्रेशन मॉल में मौजूद हर व्यक्ति ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसे गुंजा मान कर दिया।

समारोह मे एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमित गोस्वामी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। कार्यक्रम में संभाग के उभरते हुए कलाकारों एवं कोरियोग्राफरस का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।

CLICK HERE to DOWNLOAD UdaipurTimes on your Android device

राजस्थान डांस एसोसिएशन के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं संभाग भर के कोरियोग्राफरस सहित वर्तमान उपाध्यक्ष विष्णु जिंगर, सत्यम शर्मा, महासचिव मेनारिया, सह सचिव जितेन्द्र सालवी ,कोषाध्यक्ष वैभव पुरोहित और संगठन प्रमुख एवं संयोजक सुमित लेखारी सहित पूर्व उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व महासचिव यर्थाथ वर्मा, पूर्व सह सचिव कालीचरण मेनारिया भी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News