चिकित्सा शिविर में 150 रोगियों की जांच
रोटरी क्लब मेवाड़ व विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज विज्ञान समिति परिसर में नि:शुल्क मेडीकल केम्प का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक रोगियों ने अपनी जाँच करायी।
रोटरी क्लब मेवाड़ व विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज विज्ञान समिति परिसर में नि:शुल्क मेडीकल केम्प का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक रोगियों ने अपनी जाँच करायी।
क्लब सचिव सुरेश जैन ने बताया कि शिविर में रोगियों की नि:शुल्क ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर तथा लिपिड प्रोफाईल जांचें की गई।
शिविर में डॅा. अरूण कुमार बापना,डॅा. विजयलक्ष्मी बापना, डॅा. हिमांशु गुप्ता,डॅा. निवेदिता ने रोगियों की जांचे की तथा क्लब सदस्यों दिन्मय चौधरी, डॅा. रीना राठौड़,अनिल मेहता,अभय मलारा, प्रवीण सुथार,स्वामी भानावत,मुकेश चौधरी सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग दिया।