27 से शहर में जुटेंगे देश विदेश के 1500 समाजशास्त्री विशेषज्ञ

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से आगामी 27 से 29 दिसंबर तक 38वीं ऑल इंडिया सॉशियोलॉजिकल कांफे्रस का आयोजन होगा। कांफ्रेंस के समन्वयक प्रो. बलवीरसिंह ने बताया कि कांफ्रेस में कंटेम्पररी इंडियन सोसायटी : चैलेंज एंड रिस्पांस विषय पर 1500 से अधिक समाजशास्त्रीय अपने विचार प्रेषित करेंगे। इसके अतिरिक्त एक हजार से अधिक पत्रों का वाचन किया जाएगा।

 | 

प्रो. सिंह ने बताया कि समाजशास्त्र के अंतर्गत परिप्रेक्ष्य रूप से समाजिकरण की संस्थाओं की भूमिका के निर्वहन में पूर्ण सहभागिता नहीं होने के कारण भारतीय समाज के सामने जो समस्याएं हैं, जिससे समाज में नियमित रूप से सकारात्मक एवं नकारात्मक परिवर्तन हो रहे है। साथ ही समाजशास्त्री इस बदलाव को किस नजरिए से देख रहे है। असमानता, जनसंख्या वृद्धि आदि विषयों पर समाजशास्त्रीय विशेषज्ञ समय समय में आए परिवर्तनो पर चर्चा करेंगे।

कांफ्रेंस के संयोजक प्रो. पूरणमल यादव ने बताया कि कांफ्रेंस में देश विदेश से 1500 से अधिक विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह विशेषज्ञ दिल्ली, मुंबई, केरल, तमिलनाडू, महराष्ट्र, चेन्नई, हैदराबाद, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, गोवा, हरियाणा, कोलकाता एवं श्रीलंका आदि से आएंगे। इसके अतिरिक्त नेपाल, भूटान, अमेरिका, नोर्थ अमेरिका, आस्ट्रेलिया आदि से भी विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उदयपुर से भी लगभग 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

कार्यक्रम का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक का आयोजन होगा। 27 दिसंबर को उद्घाटन सत्र सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे होगा। जबकि 28 व 29 को कांफ्रेंस का आयोजन आर्ट्स कॉलेज में होगा। जहां लगभग 25 कमरों में एक साथ 25 तकनीकी सत्रों का आयोजन होगा।

27 दिसंबर को होने वाले उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजशास्त्री योगेंद्र सिंह होंगे। जो विषय पर गहन जानकारी देने के अतिरिक्त भविष्य में होने वाले परिवर्तनों की व्याख्या भी करेंगे। अध्यक्षता सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी करेंगे।

इन विषयों पर होगा पत्रवाचन 1. इमर्जिंग सोसायटी एंड सोशियोलॉजिकल डिस्कॉज बीआरआईसीएस कंट्रीज 2. डवलपमेंट डिस्प्रायरिटी एंड डिस्टियूटिव जस्टिस 3. गलोब्लाइजेशन एंड कल्चर इंटरफेस इन इंडिया 4. आइडिया ऑफ राजस्थान : ए सोशियोलॉजिकल कंस्ट्रक्ट इन विषयों पर 24 कमेटियां में पत्रों का वाचन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News