1500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान में

सेक्टर 11 स्थित आलोक स्कूल के 1500 छात्र छात्राओं ने मंगलवार को राजस्थानी मोट्यिार परिषद् की ओर से चलाये जा रहे राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने हेतु प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पोस्ट कार्ड, बैनर पर अपने हस्ताक्षर किये।

 | 

आलोक स्कुल के निदेशक प्रदीप कुमावत ने कहा कि विश्व की समृद्ध भाषओं में से एक है राजस्थानी। इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 12 करोड़ से भी अधिक है। राजस्थानी भाषा की मान्यता का आंदोलन पिछले 25 वर्षो से चल रहा है।

हर वर्ष 21 फरवरी को विश्व मातृ भाषा दिवस पर सम्पूर्ण राजस्थान में धरने एवं प्रदर्शन का आंदोलन किया जाता है लेकिन जनप्रतिनिधियों की बेरूखी की वजह से अब तक मान्यता नहीं मिल पायी है। इस अवसर पर संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत, संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, जिला पाटवी कृष्णकांत नाहर उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को संभाग स्तरीय धरने में उदयपुर शहर के विभिन्न संगठनों ने अपनी सहमति दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News