हरियाणा पुलिस के पदों पर जल्द होगी 15 हजार नई भर्ती, DGP ने दी ये अहम जानकारी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा पुलिस में 25631 पद खाली हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने से पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार बड़ा भर्ती अभियान शुरू करेगी। सरकार ने 2030 तक पुलिस के सभी स्वीकृत पद भरने का लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में करीब 5600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
इसके बाद नवंबर तक करीब चार हजार और पदों पर भर्ती शुरू होगी। मार्च 2027 में करीब 5500 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इस तरह 15 हजार से अधिक युवाओं के लिए पुलिस में आने का रास्ता खुलेगा। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार के गृह विभाग के मुताबिक पुलिस विभाग में कुल 84,765 पद स्वीकृत हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर डीएसपी रैंक के 23189 पुलिसकर्मियों और 2442 लिपकीय कर्मचारियों की कमी है। सबसे ज्यादा कमी कांस्टेबलों की है। स्वीकृत 51,059 पदों में से 13,948 पद खाली हैं। इसके अलावा 70 पुलिस उपाधीक्षक, 142 निरीक्षक और 1,051 उपनिरीक्षक के पद भी खाली हैं। सहायक उपनिरीक्षक के 7,788 और हेड कांस्टेबल के 6,872 पद खाली हैं। Haryana News
5,500 पद मार्च 2027 में भरने की तैयारी
कर्मचारियों की कमी को ऐसे पूरा किया जा रहा
DGP से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की कमी के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए 11,052 विशेष पुलिस अधिकारी और 10,196 होम गार्ड स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। ये जवान मौजूदा पुलिस बल के साथ मिलकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालने में सहयोग कर रहे हैं। Haryana News
हर साल भर्ती करने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक DGP अजय सिंघल ने हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर अगले छह महीने में होने वाली भर्ती का शेड्यूल जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि पुलिस बल में कर्मचारियों की कमी को धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने भर्ती की पुरानी व्यवस्था में बदलाव करते हुए नियमित भर्ती पर जोर दिया है। पहले लंबे अंतराल के बाद बड़ी संख्या में पद भरे जाते थे। अब हर साल जरूरत के अनुसार भर्ती करने की तैयारी है। इससे पुलिस बल में कर्मचारियों की संख्या लगातार बनी रहेगी और पद लंबे समय तक खाली नहीं रहेंगे। Haryana News
दौड़, कद और लिखित परीक्षा
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय होना चाहिए। आवेदन के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 25 वर्ष और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी। पुरुषों की न्यूनतम लंबाई सामान्य वर्ग में 170 सेंटीमीटर और आरक्षित वर्ग में 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना 83 से 87 सेंटीमीटर और 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर दौड़ जरूरी है। Haryana News
महिलाओं की लंबाई क्रमशः 158, 156 सेंटीमीटर व 6 मिनट में एक किमी में दौड़ जरूरी है। शारीरिक माप परीक्षा पास करने के बाद 97 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। राष्ट्रीय कैडेट कोर प्रमाणपत्र पर अधिकतम 3 बोनस अंक मिलेंगे। लिखित और बोनस अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।