हरियाणा में सीएम की मंजूरी बिना 159 क्लर्कों का प्रमोशन और ट्रांसफर ! 1 अधिकारी सस्पेंड

 | 
हरियाणा में सीएम की मंजूरी बिना 159 क्लर्कों का प्रमोशन और ट्रांसफर ! 1 अधिकारी सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में क्लर्कों का प्रमोशन कर उन्हें असिस्टेंट बनाने के बाद बिना मुख्यमंत्री की मंजूरी के इनका 13 अगस्त को ही ट्रांसफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से 159 क्लर्कों का प्रमोशन किया गया है। यह मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचने के बाद उनके आदेश पर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर-टेक्निकल को सस्पेंड कर दिया है। उनका तैनाती अब आईटीआई अम्बाला शहर में रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने असिस्टेंट डायरेक्टर, एसडीआईटी हर्ष से स्पष्टीकरण मांगने के भी आदेश दिए हैं। कहा कि उनसे इस पूरे मामले में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी के संबंध में जवाब लिया जाए। विशेष रूप से यह पूछा जाए कि आवश्यक पूर्व स्वीकृति प्राप्त किए बिना उक्त पदोन्नतियां किन परिस्थितियों में की गईं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में विभाग के कुछ और जिम्मेदार के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। 

इसके साथ ही विभाग ने असिस्टेंट कैडर के लिए चल रही ट्रांसफर ड्राइव को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। सीएम के संज्ञान में यह मामला लाया गया कि 159 क्लर्कों को असिस्टेंट कैडर में पदोन्नत किया गया है, जबकि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत अनिवार्य मुख्यमंत्री की पूर्व स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई। इस कारण क्लर्क और सहायक दोनों कैडरों के लिए चल रही ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव प्रभावित हुई। 

जानकारी के मुताबिक सरकार का मानना है कि इस मामले में कानूनी विवाद या मुकदमेबाजी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, 2026 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सख्ती से की जाए।

इधर, टेम्परेरी एडजस्टमेंट के नाम पर ग्राम सचिवों का ट्रांसफर किया

दूसरी, तरफ पंचायत विभाग मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के बावजूद ग्राम सचिवों का तबादला जारी है। ढांड ब्लॉक से ग्राम सचिव-2 सुमन रानी, विकास और मोहित कुमार का ट्रांसफर गुहला ब्लॉक में किया गया है। खास बात यह है कि इस ट्रांसफर को टेम्परेरी एडजस्टमेंट का नाम दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News