हरियाणा में दो दिनों में हुए 16 हजार इंतकाल, पोर्टल पर सुधार का विकल्प भी दिया

 | 
हरियाणा में दो दिनों में हुए 16 हजार इंतकाल, पोर्टल पर सुधार का विकल्प भी दिया

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में लंबित इंतकाल के मामले निपटाने के लिए विभागीय पोर्टल पर सुधार का नया विकल्प दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब इंतकाल मॉड्यूल में रिवर्ट का विकल्प हटा दिया जाएगा। पिछले दो दिनों में करीब 16 हजार इंतकाल किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व विभाग के अनुसार 10 दिन से अधिक पुराने सभी लंबित इंतकाल (म्यूटेशन) के लिए वीरवार रात 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। दस दिन के बाद जो लंबित इंतकाल होंगे वह स्वतः (ऑटो म्यूटेशन) हो जाएंगे। इंतकाल में कोई त्रुटि न हो इसके लिए ऑटो अपील सिस्टम में जाने से पहले उसमें सुधार कराया जा रहा है। Haryana News

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह तक करीब 2.27 लाख इंतकाल लंबित थे इसलिए सुधार के लिए काम शुरू किया गया है। भू-अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल का कहना है कि सभी तहसीलों में काम कराया जा रहा है जिससे इंतकाल लंबित न रहें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News