श्री ओम बन्ना जन्मोत्सव पर 161 यूनिट रक्तदान किया गया
श्री ओम बन्ना जन्मोत्सव पर आज दिनांक 5 मई शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उदियापोल सर्वऋतु विलास स्थित मीरा सामुदायिक भवन में हिन्दू जागरण मंच उदयपुर महानगर द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विशिष्ट अतिथि संघ के प्रचारक हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह जी एवम चित्तोड़ प्रांत के संयोजक रविकान्त जी थे।रक्तदान में शहर के विभिन्न क्षेत्रो से सैंकड़ो जनो ने भाग लिया जिनमे एस.एस. कॉलेज से टीकम सिंह के नेतृत्व में,बी.एन. कॉलेज से भुपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एवम विभिन्न क्षेत्रों के संयोजको एवम कार्यकर्ताओ ने महानगर संयोजक प्रदीप कुमावत (पपसा) की उपस्थिति में रक्तदान किया। मंच संचालन महानगर युवा वाहिनी प्रमुख शक्ति सिंह राठौड़ ने किया। धन्यवाद मयूरध्वज सिंह ने अर्पित किया। स्थानीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय एवम सरल ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में दूध जलेबी सहित विभिन्न अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।