162 यूनिट रक्त एकत्र हुआ मुस्लिम लाइफ केअर के रक्तदान शिविर में
मुस्लिम लाइफ केअर की तरफ से तीसरा ब्लड डोनेशन कैम्प चेतक सर्किल पर लगाया गया मुस्लिम समाज और अन्य सभी समाज के युवाओं के साथ महिलाओ ने भी हिस्सा लिया जिसमें 162 ब्लड यूनिट डोनेट हुआ रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

कैम्प में उदयपुर की संस्थाओ में मुस्लिम महासंघ मुस्लिम महासभा, मुस्लिम युथ लाइफ, मेवाड़ इनोवेशन मुस्लिम सेविंग सोसाइटी, अंजुमन स्टूडेंट विंग, अंजुमन तालीमुल इस्लाम, जग नागरिक सेवा समिति, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के साथ नीमा खान ,इरफान मुल्तानी का सहयोग रहा ।
इस कैंम्प ने अर्थ डियग्नोस्टिक की तरफ से बॉडी चेक और अन्य जांच निशुल्क की गई और साथ ही लाइफ प्रोगेसिव सोसाइटी की तरफ से रक्तदाताओं की लॉटरी निकाली गई जिसमें रमजान अली को एक 500 sqft का प्लाट निशुल्क दिया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कैम्प में काग्रेस नेता विवेक कटारा, असरार अहमद खान, के के शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल नागर, रियाज हुसैन, मोहमद अयूब, अकील शेख, अब्दुल सलाम, पार्षद राशिद खान, अरुण टांक, रोशन मेहता, जगदीश पालीवाल, राकेश पोरवाल, अनीस मियांजी, अशोक जैन, रमेश मेहता आदि उपस्थित रहे जिन्होने रक्तदाताओ की हौसला आफजाई की।