पेट, आंत व लिवर रोग शिविर में 167 लाभान्वित
गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के गेस्ट्रोएन्टेरोलोजी विभाग द्वारा पेट, आंत व लिवर रोग शिविर
| Jul 28, 2014, 17:29 IST
गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के गेस्ट्रोएन्टेरोलोजी विभाग द्वारा पेट, आंत व लिवर रोग शिविर सोमवार 28 जुलाई को आयोजित हुआ। शिविर में लगभग 167 रोगी लाभान्वित हुए।

शिविर में गेस्ट्रोएन्टेरोलोजिस्ट डॉ. आशिष मेहता ने उदयपुर, डूंगरपुर, पाली, सिरोही, नीमच एवं मन्दसौर इत्यादि स्थानों से आए रोगियों कोे निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही, रोगियों की एचबीएसएजी, एन्टी एचसीवी, सीबीसी, एफएफटी, सीरम अमाइलेज, ब्लड शुगर एवं क्रीएटिनिन की जांचें निःशुल्क की गईं।
